देहरादून विक्रम हत्याकांड:जासूसी फिल्मों की तरह लिखी वारदात की पटकथा, अलग-अलग साधनों से उत्तराखंड आए शूटर – Vikram Murder Case Crime Was Scripted Like A Spy Film Shooters Arrived In Uttarakhand Crime News


झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के हत्याकांड की पटकथा जासूसी फिल्मों की कहानी की तरह लिखी गई थी। तीन शूटर अलग-अलग साधनों से हरिद्वार पहुंचे। वहां एक साथ मिले और दून आकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से तो एक साथ भागे इसके बाद हरिद्वार से आगे अलग-अलग साधनों से फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी फ्लाइट से आया था, एक ट्रेन से और एक अन्य वाहन से। ट्रेन से आने वाला आरोपी ट्रेन से ही वापस लौटा। बाकी दो लोग अलग-अलग माध्यमों से फरार हुए। शुरुआती जांच में बेशक तीन शूटर आकाश, आशुतोष और विशाल का नाम सामने आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार और भी कई लोग थे जो इनकी मदद कर रहे थे।

पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची

हत्याकांड को अंजाम देने की सुपारी बेहद शातिर बदमाशों को दी गई थी। इसके मास्टर माइंड ने ऐसी पटकथा रची कि दून पुलिस के लिए इसका खुलासा करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों की और भी कुछ लोग मदद कर रहे थे। परिवहन संबंधी सहायता देने में दूसरे लोग लगे थे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed