चकराता:लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमी – Heavy Snowfall 80 Tourists Stranded In Lokhandi Rescued Safely Chakrata Vikasnagar Dehradun Uttarakhand News


संवाद न्यूज एजेंसी,चकराता (विकासनगर)
Published by: रेनू सकलानी

Updated Tue, 27 Jan 2026 11:35 AM IST

बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। जिससे यहां लोखंडी में पर्यटक फंस गए थे।


Heavy snowfall 80 tourists stranded in Lokhandi rescued safely Chakrata Vikasnagar Dehradun Uttarakhand news

लोखंडी में फंसे पर्यटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


बीते शुक्रवार को लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान व रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे।

Trending Videos

शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। इसके चलते कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: आज प्रदेश में मनाया जाएगा UCC दिवस, सीएम धामी बोले-राज्य की जनता से किया गया वादा पूरा

सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोल दिया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed