क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील की सफाई और पुनर्स्थापन

‘हर काम देश के नाम’
*क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील की सफाई और पुनर्स्थापन*
देहरादून
क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील के लिए एक व्यापक सफाई और पुनर्स्थापना परियोजना शुरू की गई है। इस सफ़ाई का उद्देश्य झील के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना, इसकी सौंदर्य अपील को बढ़ाना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसकी स्थिरता सुनिश्चित करना है।
सफ़ाई अभियान जो २६ मई २०२५ से शुरू किया गया है, इसका मूल उद्देश्य झील की गहन सफाई, आक्रामक प्रजातियों को हटाना और इसके प्राकृतिक वातावरण व सौंदर्य की बहाली शामिल है।
क्लमेंट टाउन में स्थित २ इंजीनियर रेजिमेंट व कैंट बोर्ड द्वारा इस इस प्रयास का नेतृत्व किया जा रहा है। इस सफाई अभियान के तहत मूल लक्ष्य एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो जैव विविधता का समर्थन करता है, जल की गुणवत्ता में सुधार करता है और समुदाय के लिए एक शांतिपूर्ण मनोरंजक स्थान प्रदान करता है।
सफाई अभियान के पश्चात झील के जल की गुणवता का सुधार करना और प्रदूषण को कम करना इसमें आक्रामक प्रजातियों को हटाकर झील को बहाल करना है। मानव गतिविधियों के चलते झील का जो प्राकृतिक वातावरण नष्ट हुआ है, उसे बहाल करना है। यह अभियान झील के पारिस्थितिकी तंत्र के नाजुक संतुलन को बहाल करने तथा पौधों और जानवरों की विविध प्रजातियों को भी बहाल करेगा।
पुनर्स्थापना अभियान से झील और इसके आसपास की स्वच्छता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप, झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा और जलीय जीवन का विकास होगा। मलबे और कूड़े को हटाने से झील का सौंदर्य बढ़ेगा और आगंतुकों के लिए एक साफ़ वातावरण तैयार होगा। मूल आवासों और प्रजातियों की बहाली से पौधों और जानवरों की विविध प्रजातियों का बढ़ावा होगा, जिससे झील की जैव विविधता बढ़ेगी।
झील का एक हिस्सा, जिसमे आसपास के रास्ते और सुविधाएं शामिल हैं, सफाई अभियान के दौरान कुछ समय जनता के लिए बंद रहेगा। सफाई खत्म होने पर सभी स्थानों को भी खोल दिया जाएगा।