उत्तराखंड:हेलो सर…पत्नी ने मां को जहर दे दिया, जल्दी घर आओ…पति ने रचा ऐसा षड्यंत्र, पुलिस भी देखकर हैरान – Husband Hatched Conspiracy To Frame His Wife Gave False Information To Police Mangalore Uttarakhand News


हेलो सर, मैं नारसन कला गांव से बोल रहा हूं, पत्नी और मां में पारिवारिक झगड़े को लेकर विवाद बढ़ गया है और पत्नी ने मां को जहरीला पदार्थ दे दिया है। मां की हालात सीरियस है, यह बात सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जहर देने की बात भी झूठी निकली। इसके बाद आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई।

Trending Videos

फटकार के बाद उसका पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में 112 नंबर से सूचना मिली कि एक घर में सास और बहू में झगड़ा हो गया जिसमें बहू ने सास को जहरीला पदार्थ खिला दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां हालात सामान्य मिले।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed