अराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कडा संदेश, नहीं बख्शा जायेगा कोई भी अपराधी

*थाना क्लेमेंटाउन*

 

*अराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कडा संदेश, नहीं बख्शा जायेगा कोई भी अपराधी*

 

*वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*पूर्व में भी उक्त घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार*

 

दिनांक 21-02-26 को श्री रवींद्र कुमार बेडवाल, वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी की कुछ व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट व गाली गलौच कर राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय में खड़ी गाड़ियो में भी तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 16/2026 धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 22-02-26 को घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 01- वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद तथा 02-सावेज शाह पुत्र अकरम शाह को गिरफ्तार किया गया था, अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उक्त घटना में 02 अन्य अभियुक्तों कृष्णा राठौर तथा सिद्धांत राणा की भी संलिप्तता प्रकाश में आई थी, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक- 26/02/2026 को प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- कृष्णा राठौर पुत्र श्री बृजभान सिंह राठौर निवासी सी-13 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष

2- सिद्धांत राणा पुत्र श्री धर्म सिंह राणा निवासी तेलपुर चौक मेंहूंवाला माफी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed