राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मसूरी रोड़ स्थित किशनपुर तिराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मालार्पण किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मोहक निर्तय में प्रतिभाग करने वाले में चाँदनी, स्मृति, मुस्कान, काजल, रूपा को कृषि मंत्री द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल दे कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आत्मबल और सेवा भाव का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद, आचार्य विपिन जोशी, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, मंजीत रावत, संजय नौटियाल, मोहित अग्रवाल, देवेन्द्र रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed